अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच मुर्दे में हुई हरकत, अस्पताल में डॉक्टरों ने...
पटना। बिहार के सारण में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। सब लोग मातम में थे कि तभी अचानक मुर्दे में हरकत होने लगी। घरवाले फौरन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे एक बार फिर मृत घोषित कर दिया। घटना सारण के मुफस्सिल थाने इलाके की है। जानकारी के मुताबिक करेंगा गांव में एक महिला को करंट लगी। परिजन उसे छपरा सदर अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। घर में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी बीच शव में कुछ हरकत देखी गई। पूरे इलाके में यह खबर जंगल की आग की तरह फैली कि मुर्दे में जान लौट आई है।
परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां रोककर मृत घोषित महिला के साथ अस्पताल का रूख किया। लेकिन, वहां उसे फिर मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था कि महिला जीवित थी तो पहले समय पर उसका इलाज क्यों नहीं किया गया। उनके अनुसार इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications