हिमाचल मुख्‍यमंत्री के नाम से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

हिमाचल मुख्‍यमंत्री के नाम से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

शिमला। हिमालच के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम से फर्जी इमेल भेजे जा रहे हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए शिमला साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। शिमला पुलिस ने बताया कि धोखा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम के नाम से सरकारी अधिकारियों, विधायकों, पत्रकारों और अन्य प्रमुख लोगों को ईमेल भेजे जा रहे हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे ईमेल का जवाब न दें। इस मामले में शिमला साइबर पुलिस जांच कर रही है। साइबर पुलिस शिमला ने ये जानकारी साक्षा करते हुए अलर्ट किया है कि कोई भी एसे ईमेल का जवाब न दें।

cm

बता दें 1 अगस्‍त को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ढाई साल के अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार कैबिनेट में फेरबदल किया। उन्होंने शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया तो कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था। जिसमें नए मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए। जिसके तहत शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज अब शहरी विकास मंत्री होंगे। उनकी जगह परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल से मंजूर करवा ली। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठतम कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वीरेंद्र कंवर को और ताकतवर बनाया गया है। जबकि बाकी सभी मंत्रियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज से लेकर सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल तक के पुराने मुख्य विभाग लेकर दूसरे मंत्रियों को देकर नए महकमों का जिम्मा सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+