अमूल के पैकेट में फर्जी बटर बेचने वाले 5 लोग गिरफ्तार, जब्त किया 1000 किलो नकली मक्खन
मुंबई। मुंबई पुलिस ने भयंदर क्षेत्र में अमूल बटर की पैकेजिंग में फर्जी बटर बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी अतुल कुलकर्णी की के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने भयंदर रोड से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लगभग 1000 किलोग्राम फर्जी बटर जब्त किया है। ये लोग फर्जी और खराब बटर को अमूल बटर के पैकेट में बेचा करते थे। जिससे आम लोगों के लिए इसके नकली होने की पहचान कर पाना लगभग नामुमकिन है।

इन लोगों के अमूल की पैकेजिंग किस तरह मिली इसकी जांच चल रही है। देश भर में घी और दूध के अन्य उत्पादों में मिलावट आम बात हो गई है। इससे निजात पाने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथौरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) निरक्षण करती रहती है। एनुअल पब्लिक लैबोरेटरी टेस्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार दूध, चाय, कॉफी, सब्जी और डेरी उत्पादों में इस तरह की मिलावट बेहद आम है।
कुछ समय पहले गुजरात के सूरत में फूड इंस्पेक्टर ने म्यूनीसिपल कॉर्पोरेशन के साथ घी और मक्खन में मिलावट करने वाले एक गैंग का भांडाफोड़ किया था। इस दौरान 25 किलो लूज बटर और 15 किली घी जब्त किया गया था।
यह भी पढ़ें- नोएडा: पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर, नक्सलियों से मिला कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications