नोएडा: पुलिस ने पकड़े गांजा तस्कर, नक्सलियों से मिला कनेक्शन

Noida News नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-25 में पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो इन तस्करों के कनेक्शन नक्सलियों के साथ मिले है। पुलिस अब गिरफ्तार कर आरोपियों से और पूछताछ में जुटी गई है। पुलिस ने इनके पास से करीब 50 लाख का अवैध गांजा, कार व अवैध असलहा बरामद किया है।

Noida Police arrested four Ganja smugglers

पुलिस पर की थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने चेकिंग कर रही थी। सेक्टर-54 में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो वह नहीं रूकी। कार सवार युवकों ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद कार को रोक लिया। कार में सवार सेक्टर-22 निवासी मंगल, गुंजन, खगड़िया बिहार निवासी गुलशन यादव व राजीव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान इनके दो अंगद और रंजन फरार हो गए।

Noida Police arrested four Ganja smugglers

नक्सलियों से मिला कनेक्शन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला है कि इन तस्करों के संबंध नक्सलियों से भी रहे हैं। यह जानकारी सामने आने पर अब नोएडा पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क साधने की बात कह रही है ताकि इनके बारे में और अधिक जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि इन तस्करों का नक्सल फंडिंग में सहयोग हो सकता है। गिरफ्तार चारों तस्करों का उड़ीसा, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जाल फैला हुआ है। ये गैंग इन राज्यों में गांजे की सप्लाई और उसे लेकर बेचने का काम कर रहे हैं।

बिहार से पहुंचे यूपी
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये गिरोह उड़ीसा से बिहार होते हुए यूपी पहुंचा। इस गिरोह के सदस्य उड़ीसा से गांजा कार में रख कर चलते हैं और वहां से झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हैं। यह गैंग यूपी में लखनऊ से आगरा होते हुए नोएडा आता है। पता ये भी चला है कि ये लोग रास्ते में कार के नंबर भी बदल लेते हैं। एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा के मुताबिक पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+