क्या डॉन अबु सलेम के साथ शराब पी रही थीं कंगना, जानिए वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्‍म के खिलाफ आवाज उठाकर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड की जानीमानी एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को लेकर न्‍यूज और फेक न्‍यूज का दौर चल पड़ा है। कई तरह के पुराने मैसेज या फिर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस क्रम में कंगना की एक व्‍यक्ति के साथ किसी रेस्टोरेंट में ली गयी एक पुरानी तस्वीर अब इस दावे के साथ वायरल है कि तस्वीर में दिख रहा शख्स अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम है। जब इस तस्‍वीर की सच्‍चाई जानने के लिए वेबसाइट वूम लाइव ने फैक्‍ट चेक किया जो अलग कहानी सामने आई।

जानिए फैक्‍ट चेक में क्‍या सच्‍चाई आई सामने

जानिए फैक्‍ट चेक में क्‍या सच्‍चाई आई सामने

कंगना की तस्‍वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथ में वाइन है। वहीं तस्‍वीर में जो शख्‍स उनके साथ है उसके हाथ में बियर की बॉटल है। वायरल पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के साथ "लस्सी" पीती कंगना'। बूम ने जब इस फोटो का फैक्‍ट चेक किया तो पता चला कि ये दावा फर्जी है। तस्‍वीर साल 2017 में ली गयी थी और इसमें कंगना के साथ जर्नलिस्ट मार्क मैनुएल हैं ना कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम। आपको बता दें कि मैनुएल जानेमाने फिल्‍म जर्नलिस्‍ट हैं।

डाइन इन रेस्‍टोरेंट में ली गई है फोटो

डाइन इन रेस्‍टोरेंट में ली गई है फोटो

मार्क मैनुएल ने अपने एक लेख में लिखा कि तस्वीर खार के एक डाइन-इन रेस्टोरेंट में ली गयी थी। जैसा की वो वक्‍त जब कॉर्नर हाउस, खार में कुछ महीने पहले ये तस्वीर ली गयी थी। ये कंगना की फ़िल्म सिमरन को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित एक शैंपेन ब्रंच था। कंगना वाइन पी रही थी। मैं बियर पी रहा था।"

जया बच्‍चन के साथ नए विवादों में आईं कंगना

जया बच्‍चन के साथ नए विवादों में आईं कंगना

कंगना रनौत अब राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर हमला बोला है। दरअसल, जया बच्चन ने अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन के उस बयान का विरोध किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स की लत बहुत बड़ी है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अच्छा काम कर रही है। उन्होंने बॉलीवुड में भी ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इसपर जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोग इंडस्ट्री में ही रहकर उसका नाम खराब कर रहे हैं। इसपर कंगना के ट्विटर अकाउंट से भी प्रतिक्रिया दी गई। ट्वीट में लिखा गया, 'जया जी, अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता बच्चन होतीं, उन्हें ड्रग्स दिए जाते, टीनएज के दौरान शोषण किया जाता तो क्या आप फिर भी यही कहतीं? क्या अगर अभिषेक लगातार शोषण और बुलिंग किए जाने की शिकायत करते और किसी दिन फांसी से लटके मिलते तो क्या फिर भी आप यही कहती? हमारे लिए भी दया दिखाइए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+