Fact Check: क्या गृह मंत्री अमित शाह हैं कोरोना वायरस से संक्रमित, जानिए क्या है सच्चाई
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच ही देश में फेक न्यूज की बाढ़ सी आ गई है। कई सारी फेक न्यूज के बीच ही एक और फेक न्यूज सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैली है और इसमें कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी कोविड-19 की चपेट में हैं। सरकारी एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से अब इस कनफ्यूजन को दूर करने वाली जानकारी साझा की जा गई है। पीआईबी ने इस खबर को पूरी तरह से फेक करार दिया है।

PIB ने तस्वीर को बताया झूठा
एक हिंदी न्यूज चैनल के हवाले से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पीआईबी ने ट्विटर पर इस खबर को झूठ बताते हुए जानकारी दी। पीआईबी की तरफ से कहा गया है, 'यह तस्वीर झूठी है और इसका मकसद कनफ्यूजन फैलाना है। कृप्या इसे न तो शेयर करें और न ही फॉरवर्ड करें।' सोमवार सुबह नौ बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया था कि देश में कोरोना वायरस के 3,666 मरीज है। अब तक 291 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
WHO वाली फेक न्यूज
इससे पहले एक और फेक न्यूज आई थी जिसमें कहा गया था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की तरफ से लॉकडाउन का एक प्रोटोकॉल रिलीज किया गया है। प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से बताश गया है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है। पीआईबी जो कि एक सरकारी एजेंसी है, उसकी तरफ से कहा गया है, 'डब्लूएचओ ने ऐसा कोई भी प्रोटोकॉल या फिर लॉकडाउन की कोई प्रक्रिया जारी नहीं की है।'

फेक न्यूज पर एक्टिव PIB
पीआईबी के अलावा डब्लूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया की तरफ से भी इस पर स्पष्टीकरण दिया गया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि इस तरह की कोई भी न्यूज जो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, पूरी तरह से फेक है। जो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसने कई लोगों की घबराहट बढ़ा दी और सभी परेशान हो गए थे। पीआईबी की तरफ से ट्विटर पर फेक न्यूज की सच्चाई बताने के मकसद से एक आधिकारिक हैंडल चलाया जा रहा है।
लोगों से अवेयर रहने की अपील
दिसंबर 2019 में लॉन्च हुए इस हैंडल के जरिए पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे फेक न्यूज से बवें। साथ ही ही हर व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन करने से पहले उस क्रॉस चेक करें और इसके बाद ही इसे आगे शेयर करे। पीआईबी ने इसके साथ ही लोगों से अवेयर रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications