Fact Check: कोलंबिया के सिटी बस में डा.अंबेडकर और उनकी पत्नी की तस्वीर वाली फोटो का सच!
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हुई है, जो यह दावा करती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलंबिया शहर के एक बस ने डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर और उनकी पत्नी सविता अम्बेडकर की छवि लगाई हुई है। कोलंबिया की सिटी बस पर लगी बाबा साहेब की तस्वीर के पास एक संदेश लिखा है, वाकई यह असली सम्मान है। नमो बडी, हेल भीम।

क्या यूपी की 8 विधानसभा सीटों पर CM योगी को चुनौती दे पाएगा विपक्ष, जानिए कैसी है उनकी तैयारी?
गौरतलब है भारतीय संविधान के निर्माता डॉ अंबेडकर कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक प्रसिद्ध पूर्व छात्र रहे हैं, लेकिन इसके कोई सबूत अब तक नहीं है कि उक्त बस कोलंबिया की है, जिस पर डॉ अंबेडकर की छवि लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि डॉ. अंबेडकर की आत्मकथा, वेटिंग फॉर ए वीजा कोलंबिया विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा है।

हालांकि तस्वीर की हकीकत जांचने के लिए जब सर्च किया, तो पता चला कि इस इमेज को बाथ, इंग्लैंड में शूट किया गया था। मूल तस्वीर को विकिमीडिया कॉमन्स ने प्रकाशित किया था, जिसे फोटोग्राफर, एड्रियान पिंगस्टोन ने जुलाई 2018 में क्लिक किया था। वायरल हो रही तस्वीर के विवरण में कहा गया है कि यह एक ओपेन टॉप बस सेवा है, जो बाथ में पर्यटकों के लिए चलने वाली बस है, जिसके जरिए पर्यटक सिटी का दीदार कर सकते हैं।

बस पर बहुत की सफाई से डॉ अंबेडकर और उनकी पत्नी की मूल छवि फोटोशॉप्ड के इस्तेमाल से लगाई गई थी। अंततः निष्कर्ष में साबित हुआ कि वायरल हो रही तस्वीर झूठी है, जिसे झूठे दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से मोर्फ्ड फोटो है, जिसे फोटोशॉप्ड के जरिए बनाया गया है। यही नहीं, कोलंबिया में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर और उनकी पत्नी की छवि को लगाकर दौड़ने वाली उक्त बस का एक भी विश्वसनीय स्रोत से रिपोर्ट नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications