कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों की यहां जानें सच्चाई, सरकार ने जारी किया नंबर और ईमेल
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं इसको लेकर लगातार कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। कभी कोरोना के इलाज को लेकर तो सरकार की ओर से जारी आदेशों की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने नंबर जारी किया है। ऐसा कोई भी मैसेज जिसकी विश्वसनीयता को लेकर शक हो, इस नंबर पर व्हाट्सऐप कर सच्चाई पता की जा सकती है। ये नंबर है- +91 8799711259

मोबाइल नंबर के अलावा एक सरकार ने एक ई-मेल आईडी भी जारी की थी, जिसके जरिए लोग गलत जानकारियों की हकीकत पता कर सकते हैं। ये नंबर और आईडी सिर्फ कोरोना वायरस के लिए ही नहीं बल्कि इनका इस्तेमाल केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों व योजनाओं के बारे में सही जानकारी लेने के लिए भी किया जा सकता है।
पीआईबी ने एक नया ट्विटर हैंडल बनाया है जिसका नाम है - पीआईबी फैक्ट चेक। पीआईबी फैक्ट चेक का पेज आपको ट्विटर के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी है। ईमेल के जरिए किसी इन्फॉर्मेशन की सच्चाई जानना चाहते हैं तो इस आईडी पर मेल भेजना होगा- [email protected]
बता दें कि देश दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पंजाब में कर्फ्यू लगा दिया गया है तो देश के एक बड़े हिस्से में लॉकडाउन है। सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। वहीं सात लोगों की मौत इस वायरस से अब तक हुई है। दुनिया में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े तीन लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में 14000 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस से हो गई है। चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है। इटली में 5476, स्पेन में 1772, चीन में 3270, ईरान में 1685 मौत कोरोना की वजह से हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications