अगर Whatsapp करते हैं यूज तो फिर जरूर पढ़ें ये खबर
नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सऐप ने अपनी ग्लोबल प्राइवेसी पॉलिसी में बदलावा किया है। इस बदलाव के तहत व्हाट्सएेप अब अपने यूजर्स के अकाउंट इंफार्मेशन से जुड़ा डेटा अपनी ओनर कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगा।

अभी इस बात पर दुविधा की स्थिति बनी हुई है कि व्हाट्सएेप अपने यूजर्स के मोबाइल नंबर फेसबुक से शेयर करेगा या नहीं। ऐसा करने के पीछे का मकसद और भी ज्यादा टारगेट विज्ञापन पाना है।
व्हाट्सएेप ने फेसबुक को यूजर्स के अकाउंट इंफार्मेशन देने की प्रक्रिया शुरु भी कर दी है। इस नयी पॉलिसी का नोटिफिकेशन व्हाट्सएेेप अपने यूजर्स को देना शुरु कर दिया है। हो सकता है कि व्हाट्सएेप खोलने पर आपके पास भी यह नोटिफिकेशन आए तो आप इसे इग्नोर ना करें। आप इस पॉलिसी से असहमति भी जता सकते हैं।
साफ शब्दों में कहें तो यह पूरी तरह यूजर्स पर निर्भर करेगा कि वो अपना इंफार्मेशन व्हट्सएेप के माध्यम से फेसबुक को शेयर करना चाहते है या नहीं। इसके साथ ही व्हाट्सएेप की एक बडी जिम्मेदारी यह भी होगी कि वह दुनियाभर में अपने 1 बिलियन यूजर्स को उनके डेटा सुरक्षा का यकीन दिला सके।
घबराएं नहीं, सुरक्षित रहेगा आपका नंबर
व्हाट्सएेप ने साफ कहा है कि फेसबुक को दिया गया आपका नंबर बिल्कुल सरक्षित रहेगा। आपको बता दें कि फेसबुक ने 2014 में वॉट्सऐप का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद से उसने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में पहली बार बदलाव किया है।












Click it and Unblock the Notifications