खबरों की चाहत रखने वालों के लिए फेसबुक की नई पेशकश

फेसबुक ने FBNewswires नाम से एक नई सर्विस शुरू की है। अपनी इस नए फीचर को फेसबुक से खास तौर पर मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बनाया है। फेसबुक के मुताबिक ये एक ऐसा मंच होगा जिससे कोई भी फेसबुक यूजर्स रीयल टाइम न्यूज कंटेंट, संबंधित तस्वीरें, वीडियो पा सकेगा। फेसबुक ने इसे एक ऑनलाइन न्यूज कंटेंट का खजाना बताया है।
फेसबुक ने ये सर्विस 'न्यूज कॉर्पोरेशन स्टोरीफुल' के साथ मिलकर शुरू की है। FBNewswires के जरिए किसी भी खबर को आसानी से खोजा और शेयर की जा सकेगा। इस सर्विसे के जरिए किसी भी खबर स्रोत की जांच करके कंटेंट को दी जाएगा।
इन सोशल साइट्स में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स शामिल होंगी। अपनी इस पहल के जरिए फेसबुक खुद को इंस्टेंट न्यूज सर्विस के तौर पर बनाने की कोशिश में है। https://www.facebook.com/FBNewswire इस लिंक के जरिए आप इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते है। फेसबुक न्यूजवायर ऐसा टूल है जो भविष्य में पत्रकारिता के पारंपरिक कामकाज में अहम भूमिका निभा सकता है।फेसबुक लिए इस नए फीचर को मेनलो पार्क की कंपनी ने समाचार योग्य सामग्री को एकीकृत करने के लिए विकसित किया है। इसको खासकर पत्रकारों के लिए तैयार किया गया है जहां वे आसानी से न्यूज फीड पा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications