Sonali Phogat case: मौत से पहले उस रात क्लब में क्या-क्या हुआ था, चश्मदीद ने बताई पूरी आंखों देखी
नई दिल्ली, 27 अगस्त: सोनाली फोगाट केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंद को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पुलिस पूछताछ में कबूल किया था कि उन्होंने सोनाली को बोलत के जरिए ड्रग्स दिया था। वही अब इस पूरे मामले में एक चश्मदीद ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर सोनाली की मौत से पहले की रात को क्या हुआ था?

23 अगस्त को गोवा में हुई मौत
जानकारी के मुताबिक सोनावी फोगट 22 अगस्त को पीएम सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ गोवा पहुंची थीं। जहां उन्होंने अंजुना के एक होटल में चेक इन किया था। 23 अगस्त को उनको मृत अवस्था में सेंट एंथोनी अस्पताल लाया गया, जहां शुरुआत में डॉक्टरों ने उनकी मौत संदिग्ध हार्ट अटैक से होना बताई थी, लेकिन परिवार ने सुधीर पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद सोनाली फोगाट केस में रोजाना नए-नए ट्विस्ट आने लगे।

कर्ली क्लब में पार्टी कर रही थीं सोनाली
शुक्रवार को सोनाली फोगाट का गोवा के एक क्लब से वीडिया सामने आया। सोनाली फोगाट उस रात को कर्ली क्लब में पार्टी कर रही थीं, जिसके अगले दिन उनकी मौत हो गई। वहीं क्लब के एक कर्मचारी ने इंडिया टुडे को बताया कि उसने सोनाली फोगट हत्याकांड के आरोपी को पार्टी के दौरान उसे वॉशरूम में ले जाते देखा था। पुलिस ने मौके से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।

कर्ली क्लब के कर्मचारी ने बताई आंखों देखी
गोवा पुलिस ने शुक्रवार को सोनाली फोगट की मौत के सिलसिले में क्लब के मालिक और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। वहीं अब क्लब के एक वर्कर ने कहा कि उसने उनको वॉशरूम एरिया में ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने वॉशरूम से ड्रग्स जब्त किया, जिसके बाद गिरफ्तारियां की गईं थी। कर्ली क्लब के कर्मचारी ने उस रात फोगट को पहचान लिया था और उसे टॉयलेट ले जाने से पहले एक ग्रुप के साथ पार्टी करते देखा था।

अचानक तबीयत बिगड़ने लगी फिर...
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब के कर्मचारी ने कहा कि हम उस रात ड्यूटी पर थे। हर कोई पार्टी कर रहा था, वो भी वहां थीं। डांस करने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनका वहां से लेकर जाने लगे। मैंने उनको वहां से टायलेट ले जाते हुए देखा था। इस केस से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सोनाली फोगट रेड क्रॉप टॉप और ब्लू कलर के शॉर्ट्स में हैं और लड़खड़ाते हुए चल रहे जिसको एक शख्स ने पकड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सुधीर सांगवान था।

10 दिन की न्यायिक हिरासत में सुधीर और सुखविंदर
इस वीडियो में दूसरा शख्स सुखविंदर था, जो कि कथित हत्या का दूसरा आरोपी है। बॉथरूम लेकर जाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज पर सुबह 4:27 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल सुधीर और सुखविंदर को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि अभी तक इस बात को खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने मिलकर सोनासी की हत्या क्यों की थी।












Click it and Unblock the Notifications