गुजरात-राजस्थान में आज भारी बारिश की आशंका, MP-ओडिशा में बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज गुजरात और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, इसके अलावा आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, सिक्किम और उत्तरी कोंकण में भी भारी से बहुत भारी हो सकती है, जबकि महाराष्ट्र, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में भी भारी बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    India Flood Update: Madhya Pradesh, Gujarat और Odisha में बाढ़ से भारी तबाही | वनइंडिया हिंदी
    गुजरात-राजस्थान में आज भारी बारिश की आशंका

    गुजरात-राजस्थान में आज भारी बारिश की आशंका

    राजस्थान के के अजमेर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के पूर्वी इलाकों के कई हिस्सों में भारी बारिश, वहीं पश्चिमी इलाकों के बाडमेर, बीकानेर, नागौर जिलों में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में आज आंधी तूफान के भी आसार हैं, इसी कारण विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

    एमपी और ओडिशा में बाढ़ से मुसीबत

    एमपी और ओडिशा में बाढ़ से मुसीबत

    आपको बता दें कि एमपी और ओडिशा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाढ़ वाले इलाकों में शनिवार को भारी बारिश के बाद लोगों को बचाने के लिए सेना को बुलाया गया था तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया ,उन्होंने इस बारे में पीएम मोदी से भी बात की है। लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश से प्रदेश में आठ लोगों की मौत हुई है और विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आये 12 जिलों के 454 गांव के 7,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

     नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली में भी आई बाढ़

    नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली में भी आई बाढ़

    महाराष्ट्र के पूर्व विदर्भ में कई जिलो में बाढ आई है, इसमे नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल ह, मध्य प्रदेश के चौराई डैम पानी छोड़ा गया है और दूसरी ओर से दो दिन से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं भारी बारिश के कारण ओडिशा में ब्राह्मणी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जाजपुर जिले में पानी का सबसे ज्यादा आतंक है, यहां सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में अगले छह दिन के लिए जारी हुआ अलर्ट

    दिल्ली में अगले छह दिन के लिए जारी हुआ अलर्ट

    तो वहीं दिल्ली में अगले छह दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और इसलिए यहां उडुपी, दक्षिण कर्नाटक में यलो अलर्ट जारी है।

    यूपी में orange अलर्ट जारी

    तो वहीं यूपी के कई इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार है,जिसके लिए यहां पर orange अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक आज लेकर कल के बीच अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर में जमकर बादल बरस सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+