'मोदी' से पहले 'बेल्लारी बंधुओं' को सपोर्ट करने का दंश झेल चुकी हैं सुषमा स्वराज!
नई दिल्ली। आज चारों ओर देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को लेकर बातें हो रही हैं। अंग्रेजी चैनल ने दावा किया है कि भारत से भगौड़ा साबित हो चुके ललित मोदी के ब्रिटेन से निकलने में सुषमा ने निजी तौर पर मदद करने की कथित तौर पर कोशिश की थी। चैनल ने दावा किया है कि उसके पास इस बात से सबंधित कागज और ईमेल है।
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुषमा स्वराज पर इस तरह का आरोप लगा है, इससे पहले साल 2011 में सुषमा स्वराज पर कर्नाटक के बेल्लारी बंधुओं को मंत्री बनाने और भ्रष्टाचार में फंसे दोनों लोगों को मदद करने का आरोप लगा था।
मालूम हो कि 1999 में सुषमा स्वराज ने बेल्लारी लोकसभा सीट पर सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था, तब से ही उनके और बेल्लारी बंधुओं के बीच नज़दीकियों के चर्चे थे, जब भ्रष्टाचार में दोनों भाई फंसे तब भी सुषमा स्वराज पर उनकी मदद करने का आरोप लगा था। जिस पर सुषमा स्वराज को पब्लिकली सफाई देनी पड़ी थी।
सुषमा स्वराज से जुड़ी और बातों को जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

ललित मोदी की मदद की थीं
अंग्रेजी चैनल ने दावा किया है कि भारत से भगौड़ा साबित हो चुके ललित मोदी के ब्रिटेन से निकलने में सुषमा ने निजी तौर पर मदद करने की कोशिश की थी। चैनल ने दावा किया है कि उसके पास इस बात से सबंधित कागज और ईमेल है।

बेल्लारी बंधुओं की मदद की थी!
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुषमा स्वराज पर इस तरह का आरोप लगा है, इससे पहले साल 2011 में सुषमा स्वराज पर कर्नाटक के बेल्लारी बंधुओं को मंत्री बनाने और भ्रष्टाचार में फंसे दोनों लोगों को मदद करने का आरोप लगा था।

सुषमा को बर्खास्त करें मोदी : राहुल गांधी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को यात्रा करने के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद के मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तुरंत बर्खास्त करने को कहा।

सुषमा स्वराज से स्पष्टीकरण की मांग
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को मदद करने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से स्पष्टीकरण की मांग की है।

सुषमा स्वराज के घर के बाहर प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को उनकी पत्नी के उपचार के लिए लंदन से पुर्तगाल जाने में मदद देने के लिए सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के घर के बाहर प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications