GST रिफंड: सरकार के पास फंसा एक्सपोर्टर्स का 20,000 करोड़, 15 दिन में लौटाने का वादा
नई दिल्ली। देश के एक्सपोर्ट्स का 20000 करोड़ रुपए सरकार के पास फंस गया है। 20000 करोड़ के जीएसटी रिफंड सरकार के पास अटका हुआ है। जीएसटी रिफंड न मिलने की वजह से एक्सपोर्टर्स के पास नकदी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में एक्सपोर्ट्स की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सरकार ने 31 मई से 14 तक फास्ट ट्रैक पखवाड़े की शुरुआत की है। कल यानी गुरुवार से इस पखवाड़े की शुरुआत होगी।

वहीं सरकार के इस कदम पर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) ने कहा है कि एक्सपोर्टर्स का सरकार के पास करीब 20,000 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड अटका हुआ है। जिसकी वजह से उसके पास नकदी संकट पैदा हो गया है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया काफी धीमी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications