Cyclone Fani: आखिर चक्रवात तूफान 'फानी' क्यों हैं इतना खतरनाक?
Recommended Video
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात तूफान 'फानी' (Cyclone Fani) ने अब भयंकर रूप धारण कर लिया है, ऐसी संभावना है कि शुक्रवार दोपहर को पुरी जिले के चंद्रभागा से 10 किलोमीटर उत्तर में टकराएगा, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कम से कम 19 जिले प्रभावित होंगे, तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की गति 175-185 किलोमीटर प्रति घंटा से 205 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है, जिससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कम से कम 19 जिले प्रभावित होंगे।

'फानी' तूफान बेहद खतरनाक
ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर (जेडब्ल्यूटीसी) के मुताबिक- 'फानी' तूफान अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है क्योंकि ये तूफान गर्मी में आ रहा है, आम तौर पर तूफान मॉनसून के मौसम में आते हैं लेकिन गर्मी की वजह से इस बार ये तूफान ज्यादा खतरनाक है।

10 हजार लोग मारे गए थे
आपको बता दें कि ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 , और 1999 की गर्मियों में भी तूफान आ चुके हैं, जिनमें से 1999 में आए सुपर साइक्लोन में राज्य में करीब 10 हजार लोग मारे गए थे।

समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं...
गौरतलब है कि 'फानी' तूफान के दस्तक के दौरान समुद्र में डेढ़ मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं, वहीं पुरी, खोरधा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में मूसलाधार बारिश होने और 175 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का पूर्वानुमान है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट
ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी इस तूफान का असर पड़ने की आशंका है, ओडिशा के कुछ हिस्सों में येलो और कुछ में रेड अलर्ट जारी किया गया है, सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
आठ लाख से ज्यादा लोगों को तटीय इलाके से हटाया गया
गुरुवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications