Exit polls:त्रिपुरा में लेफ्ट का सफाया, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी,कांग्रेस के हाथों से छिन सकता है मेघालय

नई दिल्ली। उत्तर पूर्व के तीन राज्यों नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के ओपिनियन पोल सामने आ गए हैं। आज मतदान खत्म होने के बाद तीनों राज्यों के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है। एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है, जबकि वामपंथी का सफाया होता दिख रहा है। वहीं मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं नजर आ रहा है।

 exit polls tripura meghalaya nagaland assembly elections 2018
Axis MyIndia and News24 एग्जिट पोल

एक्सिस माईइंडिया और न्यूज24 के एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में BJP और IPFT को 45 से 50 सीटें मिल सकती है, जबकि लेफ्ट का आंकड़ा 9 से 10 सीटों के बीच अटक सकता हैं।

BJP+IPFT: 45-50

लेफ्ट: 9-10

Newsx एग्जिट पोल
न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी 35 से 45 के बीच सीटें हासिल कर पाएंगी लवहीं लेफ्ट के पास 14 से 23 सीटें बचेगी।
BJPप्लस: 35-45
लेफ्ट: 14-23
कांग्रेस: 0

अगर नागालैंड की बात करें तो Axis MyIndia and News24ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी और एनपीएफ के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई है। जहां बीजेपी प्लस को 27से 32 सीटे मिल सकती है तो वहीं कांग्रेस को 2 और एनपीएफ को 20 से 25 सीटें मिल सकती है।

BJP प्लस: 27-32
कांग्रेस : 0-2
NPF: 20-25

मेघालय में एक्सिस माईइंडिया और न्यूज24 ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 30, कांग्रेस को 20, एनसीपी को 2, पीडीएफ को 3 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती है। वहीं Newsx ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 8-12 सीटें मिलने की संभावना जताई है, जबकि कांग्रेस को 13-17 और एनपीपी को 23-27 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

त्रिपुरा में 18 फरवरी जबकि मेघायल और नगालैंड में मंगलवार को मतदान हुआ है। नागालैंड में एक कैंडिडेट के निर्विरोध चुन लिए जाने और त्रिपुरा, मेघालय में एक-एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते तीनों ही राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ है।

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ है। दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे। दोनों राज्यों (मेघालय और नगालैंड) में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। हालांकि दोनों ही राज्यों में आज 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई। मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में एनसीपी के प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर विधानसभा के इस चुनाव को रद्द करना पड़ा। नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया, जिसके कारण यहां चुनाव नहीं हुआ। नागालैंड में नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है, वहीं मेघालय में बीते दस साल से कांग्रेस की सरकार है।

त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों के लिए 18 फरवरी को मतदान हुआ है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 89.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्वोत्‍तर के इस राज्‍य में पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है। सीपीआई-एम के उम्‍मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा के निधन के चलते एक सीट पर मतदान 12 मार्च तक नहीं होगा। बीजेपी ने यहां लेफ्ट फ्रंट को टक्‍कर देने के लिए इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी राज्य की 60 में से 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सहयोगी दल आईपीएफटी नौ सीटों पर दांव आजमा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+