हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017: 4 Exit Poll में बीजेपी की एकतरफा जीत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए मतदान से जुड़े एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने 9 नवंबर को 68 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश में कुल 74 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपी की ओर से प्रेम प्रकाश धूमल को सीएम उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि फिलहाल राज्य की 68 सीटों मे 36 कांग्रेस के जबकि 27 बीजेपी के पास है। अन्य पांच सीटें निर्दलीय के पास हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं। प्रदेश के लिए मतदान से पहले कराए गए सर्वे में यह संभावना जताई गई थी कि कांग्रेस के हाथ से सत्ता छिन सकती है और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है।

Axis My India @IndiaToday poll
Axis My India @IndiaToday poll के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 47 से 55 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस को 13 से 20 सीटें और अन्य के खाते में 0 से 2 सीटे जाने का अनुमान है। कांगड़ा में बीजेपी को 21 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को यहां महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

ABP न्यूज-सीएसडीएस सर्वे
ABP न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के चुनाव सर्वे में इस बार भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 68 में से 29 से भारतीय जनता पार्टी को 38 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं सर्वे के हिसाब से अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जाती बताई गईं हैं।

न्यूज 24 टूडेज चाणक्य सर्वे
न्यूज 24 टूडेज चाणक्य सर्वे के मुताबिक हिमाचल में बीजेपी को 55 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। कांग्रेस को 13 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे
इंडिया न्यूज सीएनएक्स सर्वे के मुतबिक भारतीय जनता पार्टी को 44 से 55 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस को 18 से 24 सीटें और अन्य के खाते में 2 सीटें जाने की उम्मीद है। वोट शेयर की बात करें तो यहां पर बीजेपी को 50 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं न्यूज नेशन सर्वे के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलने के अनुमान हैं। वहीं कांग्रेस को 42 सीटें और अन्य के खाते में 10 सीटें जाने की उम्मीद हैं।












Click it and Unblock the Notifications