Exit Poll: पिछले 4 लोकसभा चुनावों में कितने सही साबित हुए एग्जिट पोल? क्या थे नतीजे? 2004 के आंकड़े चौंकाएंगे
Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण 1 जून को खत्म हो जाएगा। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी का ध्यान पोल पर जाएगा, जिसमें अगली सरकार किसकी बनने वाली है और कितनी सीटों की संभावना है, इसका पूर्वानुमान लगाया जाएगा।
इस एग्जिट पोल में आम जनता ये देखना चाहेगी कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए क्या अपने 400 पार वाले नारे के आसपास रहती है या फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन जीते के कितने करीब होती है। भारत में 543 लोकसभा सीट हैं और बहुमत का आंकड़ा 273 है।

इस लेख में हम आपको लोकसभा चुनाव 2004 से लेकर लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं। पिछले चार लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं और चुनावी नतीजे क्या थे? आइए जानें?
Exit Polls of 2004: जानिए 2004 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
- एनडीटीवी-एसी नीलसन (NDTV-AC Nielsen): NDA 230-250, कांग्रेस 190-205, अन्य 100-120
- आजतक ओआरजी-मार्ग (Aajtak ORG-MARG): NDA 248, कांग्रेस 190, अन्य 105
- स्टारन्यूज सी-वोटर (StarNews C-Voter): NDA 263-275, कांग्रेस 174-186, अन्य 86-98
Election Results of 2004: लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे क्या थे?
- यूपीए (UPA): 208 (कांग्रेस 145)
- एनडीए (NDA): 181 (भाजपा 138)
- लेफ्ट फ्रंट (Left Front): 59

Exit Polls of 2009: जानिए 2009 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
- सीएनएन-आईबीएन -दैनिक भास्कर:(CNN-IBN-Dainik Bhaskar): UPA 185-205, NDA 165-185, Third Front 110-130, Fourth Front 25-35
- स्टार-नीलसन (Star-Nielsen): UPA 199, NDA 196, Third Front 100, Fourth Front 36
- इंडिया टीवी-सीवोटर (India TV-CVoter): UPA 189-201, NDA 183-195, Third Front 105-121

Election Results of 2009: लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे क्या थे?
- यूपीए (UPA): 262 (कांग्रेस 206)
- एनडीए (NDA): 159 (भाजपा 116)
- थर्ड फ्रंट (Third Front): 79
- फोर्थ फ्रंट (Fourth Front): 27
Exit Polls of 2014: जानिए 2014 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
- सीएनएन-आईबीएन -सीएसडीएस-लोकनीति (CNN-IBN -CSDS-Loknit): NDA-276, UPA-97, Others-148
- इंडिया टुडे-सिसेरो (India Today-Cicero): NDA-272, UPA-115, Others- 156
- न्यूज 24-चाणक्य (News 24-Chanakya): NDA-340, UPA-70, Others-133
- टाइम्स नाउ-ओआरजी (Times Now-ORG): NDA-249, UPA-148, Others- 146
- एबीपी न्यूज-नीलसन (ABP News-Nielsen): NDA-274, UPA-97, Others-165
- एनडीटीवी-हंसा रिसर्च (NDTV-Hansa Research): NDA-279, UPA-103, Others-161
Election Results of 2014: लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे क्या थे?
एनडीए (NDA): 336 (BJP-282)
यूपीए (UPA): 66 (Congress-44)
अन्य (Others): 147

Exit Polls of 2019: जानिए 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
- इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया (India Today-Axis My India): NDA 352, UPA 93, अन्य 82
- न्यूज24-टुडेज चाणक्य (News24-Today's Chanakya): NDA 350, UPA 95, अन्य 97
- न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस (News18-IPSOS CNN-IBN IPSOS): NDA 336, UPA 82, अन्य 124
- टाइम्स नाउ-वीएमआर (Times Now-VMR): NDA 306, UPA 132, अन्य 104
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स (India TV-CNX): NDA 300, UPA 120, अन्य 122
- सीवोटर (Cvoter): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
- एबीपी-सीएसडीसी (ABP-CSDC): NDA 277, UPA 130, अन्य 135
- इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट (India News Polstrat): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
Election Results of 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे क्या थे?
- एनडीए (NDA)- 353
- यूपीए (UPA)-93
- अन्य (Other's) 97












Click it and Unblock the Notifications