India TV Exit Poll: इंडिया टीवी ने जारी किए एग्जिट पोल के नतीजे, जानिए कहां किसको मिलेंगी कितनी सीटें?

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। ऐसे में एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए हैं।

India TV Exit Poll

Gujarat Exit Poll Results: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। सभी की निगाहें अब दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। इससे पहले न्यूज चैनलों ने राज्यों में सर्वे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि इंडिया टीवी की ओर जारी किए गए एग्जिट पोल (India TV Exit Poll) के मुताबिक गुजरात और हिमाचल में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं और इन राज्यों में किस दल की सरकार बनेगी...

इंडिया टीवी की ओर जारी किए गए एग्जिट पोल (India TV Exit Poll) के मुताबिक हिमाचल में एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 35- 40, कांग्रेस को 26- 31, आम आदमी पार्टी को शून्य जबकि अन्य दलों को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में आए सीटों के अनुमान की बता करें तो वहां भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना व्यक्त की गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 112 से 121 सीटें जबकि कांग्रेस को 51 से 56 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी को 04-07 व अन्य को 01 से 03 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

2017 में किसको मिली थीं कितनी सीटें?
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। दोनों राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद कई एजेंसियों ने चुनाव परिणामों से पहले सर्वे से मिले निष्कर्षों को सटीक माना है। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। बता दें कि गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं, जिसमें 2017 में बीजेपी ने 99 सीटें हासिल कीं। जबकि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटे हैं। यहां 2017 में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 21 सीटें कांग्रेस के खाते में गईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+