Exit Poll Result 2024 News18: INDIA ब्लॉक ने कैसा दिखाया दम? 400 पार के दावे से कितना पिछड़ गया NDA?

Lok sabha Exit Poll Result 2024 News18: न्यूज18 ने लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल के जो आंकड़े जारी किए हैं, उससे इंडिया ब्लॉक की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई लगती हैं। इस एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक एनडीए अधिकतम 370 तक के आंकड़े को छूता नजर आ रहा है।

एनडीए को 355 से 370 सीटें- न्यूज18 एग्जिट पोल
न्यूज18 के एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक भले ही बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन अपने 400 पार वाले लक्ष्य को नहीं पार कर पा रहा हो, लेकिन वह इसके काफी करीब तक पहुंचता दिख रहा है।

exit poll result 2024

न्यूज18 के एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनावों में जब 4 जून को वोटों की गिनती होगी तो एनडीए 355 से लेकर 370 तक सीटें जीत सकता है। यह अनुमान सत्ताधारी गठबंधन के 2019 से बेहतर प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहा है।

इंडिया ब्लॉक को 125 से 140 सीटें-एग्जिट पोल
वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक को 543 सीटों में से मात्र 125 से लेकर 140 सीटें ही मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसमें भी इन अनुमानों के अनुसार बीजेपी भी अपने पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 305 से 315 तक सीटें जीत सकती है।

बीजेपी को 305 से 315 और कांग्रेस को 62 से 72 सीटें-एग्जिट पोल
जबकि, कांग्रेस पार्टी को 62 से 72 सीटें ही मिलने का अनुमान है। हालांकि, यह आंकड़ा 2019 की तुलना में कांग्रेस के लिए थोड़ा बेहतर ही है। इसके अलावा इस एग्जिट पोल के मुताबिक अन्य के खाते में 42 से 52 सीटें जा सकती हैं।

अंतिम दौरा कम मतदान संपन्न, 4 जून को आएंगे नतीजे
बता दें कि यह सिर्फ एक अनुमान है और असल नतीजे 4 जून को तब आएंगे जब वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को ही खत्म हुआ है।

इस तरह से देश में कुल 543 लोकसभा सीटों पर मतदान का काम पूरा हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण में कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ है।

यूपी,बिहार और बंगाल में सभी चरणों में मतदान हुआ
काफी लंबे चले इस बार के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश (80), बिहार (40) और पश्चिम बंगाल (42) में सभी सातों चरणों में चुनाव करवाए गए हैं। जबकि, 39 सीटों वाले तमिलनाडु में सिर्फ एक ही दौर में वोटिंग हुई है। वहीं 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में पहले 5 चरणों में चुनाव करवाए गए हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों में क्या थे नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को तबतक की सबसे ज्यादा 303 सीटें मिली थीं। जबकि, उसके अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के खाते में 353 सीटें आई थीं।

वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पिछली बार सिर्फ 52 सीटें मिली थीं। अन्य बड़ी पार्टियों में टीएमसी को 22, बीएसपी को 10, एनसीपी को 5, सीपीआई को 2, सीपीएम को 3, आम आदमी पार्टी को 1, बीजेडी को 12, डीएमके को 24, जेडीयू को 16, नेशनल कांफ्रेंस को 3, एलजेपी को 6, अकाली दल को 2, शिवसेना को 18, समाजवादी पार्टी को 5, टीडीपी को 3, टीआरएस को 9 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+