Exit Poll: केजरीवाल को 'आतंकी' कहने वाले प्रवेश वर्मा के गढ़ में BJP को कितनी सीटें

प्रवेश वर्मा के गढ़ यानी पश्चिमी दिल्ली में भाजपा को एग्जिट पोल में कितनी सीटें मिल रही हैं, जानिए...

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब एक महीने तक चले सियासी घमासान के बाद आज मतदान खत्म हो गया। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे और इसके साथ ही तय हो जाएगा कि देश की राजधानी में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। दिल्ली में हालांकि मतदान का प्रतिशत बेहद कम रहा, लेकिन वोटिंग के बाद आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को आतंकी बताया था। आइए जानते हैं कि प्रवेश वर्मा के गढ़ यानी पश्चिमी दिल्ली में भाजपा को एग्जिट पोल में कितनी सीटें मिल रही हैं।

'इंडिया टुडे एक्सेस माई इंडिया' के एग्जिट पोल में कितनी सीटें

'इंडिया टुडे एक्सेस माई इंडिया' के एग्जिट पोल में कितनी सीटें

पहले बात करते हैं 'इंडिया टुडे एक्सेस माई इंडिया' के एग्जिट पोल की। 'इंडिया टुडे एक्सेस माई इंडिया' के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को महज 0 से 1 सीट ही मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं 9 से 10 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती हैं। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में भी एक भी सीट नहीं मिल रही है।

क्या कहता है 'एबीपी-सी वोटर' का एग्जिट पोल

क्या कहता है 'एबीपी-सी वोटर' का एग्जिट पोल

'एबीपी-सी वोटर' के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम दिल्ली में भी अरविंद केजरीवाल का जादू चला है। पश्चिमी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा को यहां महज 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का पश्चिमी दिल्ली में खाता खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यानी प्रवेश वर्मा का बयान भाजपा के लिए भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

दिल्ली में फिर से केजरीवाल सरकार

दिल्ली में फिर से केजरीवाल सरकार

एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की लहर कायम नजर आ रही है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर भी दिया था विवादित बयान

प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर भी दिया था विवादित बयान

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को एक चुनावी सभा में आतंकी कहने के अलावा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर भी विवादित बयान दिया था। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था, 'अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कहते हैं कि वो शाहीन बाग के साथ हैं। दिल्ली वालों को सोच समझकर फैसला लेना पड़ेगा। ये लोग आपके घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, उनके साथ रेप करेंगे, उन्हें मारेंगे।'

चुनाव आयोग ने की थी कार्रवाई

चुनाव आयोग ने की थी कार्रवाई

प्रवेश वर्मा ने इसी बयान में कहा था, 'इसलिए, आज समय है, कल मोदी जी नहीं आएंगे बचाने, कल अमित शाह जी नहीं आएंगे बचाने, आज समय है, आज अगर दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा। दिल्ली के लोग केवल तब तक सुरक्षित महसूस करेंगे, जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिस दिन देश का प्रधानमंत्री कोई और बन जाएगा, उस दिन लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग खाली हो जाएगा।' प्रवेश वर्मा के इस बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने पहले उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का निर्देश दिया और इसके बाद उनके चुनाव प्रचार करने पर भी बैन लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+