पश्चिम बंगाल में मौजूदा कोविड संबंधी प्रतिबंध और ढील 15 दिसंबर तक जारी रहेगी

कोलकाता, 30 नवंबर। कोरोना के नए ओमिक्रान वेरिएंट ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं इस नए वेरिएंट के बीच पश्चिम बंगाल में मौजूदा COVID19 प्रतिबंध और ढील 15 दिसंबर तक जारी रखने का ऐलान किया है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं, कानून और व्यवस्था, आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही सहित सभी बाहरी गतिविधियां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच प्रतिबंधित रहेंगी।

PIC

बता दें साउथ अफ्रीका में पाया गए कोरोना का नया वे रिएंट अब दुनिया भर के कई देशों तक ये नया ओमिक्रान वैरिएंट धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। ओमिक्रान वेरिएंट के तेजी से स्‍प्रेड होने के मद्देननजर मुंबई ने मुंबई में कक्षा 1 से 7 तक के बच्‍चों के स्‍कूल 1 दिसंबर के बजाय 15 दिसंबर से खोलने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के अलावा बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग, इजरायल, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, जर्मनी, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और फ्रांस में कोरोना के इस नए वेरिएंट के 100 केस सामने आ चुके हैं।

इस नए वेरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इस नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और कोविड संबंधी नियमों का सख्‍ती से पालन करने का सख्‍त निर्देश दिया है। भारत में कितना खतरनाक और असरदार हो सकता है,कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ये भारत के लिए एक "वेक-अप कॉल" यानी लोगों को सतर्क और सावधान करने वाला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+