Exclusive: 15 अगस्त को लाल किले से बड़ी घोषणाएं करेंगे नरेंद्र मोदी

माना जा रहा है कि मोदी अपने प्रधानमंत्रित्वकाल के पहले भाषण को यादगार बनाना चाहते हैं ताकि उसे लंबे समय तक याद रखा जाए। वे बेहद ओजस्वी वक्ता है, अब इस बात से सारा देश वाकिफ है। पर वे अपने भाषण में कुछ ठोस बातों को भी जगह देना चाहते हैं,जिनका असर हरेक हिन्दुस्तानी पर हो। कुल मिलाकर उनके भाषण में हर हिन्दुस्तानी का जिक्र होगा।
भ्रष्टाचार पर होगी बात
मोदी के भाषण में बड़ी योजनाओं के वक्त पर पूरा करने का भी देश से वादा होगा। उनके संबोधन के फोकस में बेरोजगारी, गरीबी, गांव के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। अपने छोटे से प्रधानमंत्रित्वकाल में भूटान ब्राजील, नेपाल का दौरा कर चुके मोदी पड़ोसी देशों से भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का आहवान करेंगे।
मोदी के भाषण में करप्शन पर भी बात हो सकती है। वे सरकार के करप्शन के खिलाफ जंग लडने के संकल्प को दोहराएंगे। संभव है कि वे अपने भाषण में कहें कि भ्रष्टाचारियों को माफ नहीं किया जाएगा।
इस बीच, लाल किले को स्वाधीनता समारोह के लिए दुल्हन की तरह से सजाया-संवारा जा रहा है। उसकी पुताई हो रही है। हर बार की तरह से 15 अगस्त को लाल किले के आसपास की सुरक्षा बेहद कड़ी तो रहेगी ही।












Click it and Unblock the Notifications