कर्मचारियों की सैलरी के लिए नहीं है फंड, आबकारी मंत्री ने कर्नाटक के सीएम से लॉकडाउन में ढील देने को कहा

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दूसरे चरण का आज (मंगलवार) 14वां दिन है, कोरोना वायरस के चलते देशबंदी को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि महामारी के फैलाव को काबू करने में लॉकडाउन सफल रहा लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों को इसके बदले बड़ा आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। कर्नाटक के आबकारी मंत्री ने कहा है कि उनके विभाग के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड नही है, इसलिए मुख्यमंत्री लॉकडाउन में थोड़ी ढील दें।

Recommended Video

    Karnataka: Excise Minister ने की Lockdown में ढील की मांग, बोले- खजाना हुआ खाली | वनइंडिया हिंदी
    मंत्री ने सीएम येदियुरप्पा से की ये अपील

    मंत्री ने सीएम येदियुरप्पा से की ये अपील

    भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के बहुत करीब पहुंच चुका है, प्रतिदिन सामने आ रहे नए मामलों से देश में दहशत का माहौल है। इसी बीच कर्नाटक के सरकारी विभागों के सामने अब फंड की भी समस्या आने लगी है। मंगलार को कर्नाटक के आबकारी मंत्री एच नागेश ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 3 मई के बाद लॉकडाउन में ढील देने की सलाह दी है। एच नागेश ने मीडिया से कहा, सीएम ने मुझसे कहा हम स्थिति को देखेंगे और फिर फोन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने दुकानें खोलने में भी रुचि दिखाई है।

    आबकारी विभाग को हर महीने 1,800 करोड़ का नुकसान

    आबकारी विभाग को हर महीने 1,800 करोड़ का नुकसान

    एच नागेश ने आगे कहा कि हमें वेतन और अन्य खर्चों को देने के लिए धन की आवश्यकता है। लॉकडाउन की वजह से हमारा खजाना खत्म हो गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार की बैठक के बाद कर्नाटक सरकार ने कोरोना संटक में यथास्थिति बनाए रखने और अपने शराब प्रतिबंध को बनाए रखने का फैसला किया। आबकारी विभाग को देशबंदी के चलते हर महीने 1,800 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

    गौरतलब है कि दुनियाभर में अब तक कोरोना से 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29,435 हो गई है। अब तक 934 मौतें हुई हैं। इस समय 21632 एक्टिव केस हैं यानि इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 6869 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के लिए आई नई गाइडलाइंस, घर पर ही आइसोलेशन का विकल्प

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+