दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आज राहुल देंगे इफ्तार पार्टी, जुटेंगे दिग्गज नेता

नई दिल्लीः आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इफ्तार पार्टी देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। राहुल गांधी की इस इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल होंगे। इफ्तार पार्टी का आयोजन ताज पैलेस होटल में किया जाएगा। इफ्तार पार्टी में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने साल 2015 में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।

कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे इफ्तार पार्टी में

कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे इफ्तार पार्टी में

राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में विपक्षी दलों के भी कई नेता पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी में विपक्ष के कई नेता शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी, जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा के भी शामिल होने की उम्मीद है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने किया खबर का खंडन

पहले कहा जा रहा था कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। लेकिन, सोमवार को कांग्रेस की ओर से इस खबर का खंडन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए कहा, "कई मीडिया हाउस ने कांग्रसे अध्यक्ष की ओर से मुखर्जी को इफ्तार पार्टी में आमंत्रित करने को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रणव मुखर्जी को आमंत्रित किया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। उम्मीद है कि इससे बेबुनियाद कयासबाजी बंद होगी।"

अखिलेश यादव और मायावती भी हो सकती हैं शामिल

अखिलेश यादव और मायावती भी हो सकती हैं शामिल

अखिलेश यादव और मायावती के भी पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, शरद पवार, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+