कलेक्टर से गुहार- पूर्व सांसद से खाली कराओ मकान
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पूर्व सांसद की दबंगई का मामला सामने आ रहा है। रायपुर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन दे रहे अयोध्या दास मानिकपुरी ने बताया कि पूर्व लोकसभा सांसद पीआर खुंटे ने उनके घर को हड़प लिया है। न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले अयोध्या दास ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके मकान के पूर्व सांसद के कब्जे से खाली कराकर उसे सौंपा जाए।

अयोध्या दास ने जिलाधिकारी को सौंपे अपने लिखित शिकायत में बताया कि उसने पूर्व सांसद से उनके मकान को खरीदा था। यह मकान लगभग 3000 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना है। अयोध्या दास ने यह मकान अपनी प्त्नी तारा के नाम पर खरीदा था। पूर्व सांसद ने मकान के बदले अयोध्या दास से पैसे भी ले लिए लेकिन अभी तक मकान उन्हें नहीं सौंपा।
अयोध्या दास का कहना है कि पूर्व सांसद पीआर खुंटे अपनी राजनीतिक धमक दिखाकर मकान खाली नहीं कर रहे हैं। परेशान अयोध्या दास ने अब इस मामले में रायपुर कलेक्ट्रेट में गुहार लगाई है। अब इस मामले में कलेक्ट्रेट ने संबंधित तहसीलदार को सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications