Pathaan row: करणी सेना का पूर्व सदस्य गिरफ्तार, पठान रिलीज करने वाले सिनेमाघरों को दी थी जलाने की धमकी

अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान दिखाने वाले सिनेमाघरों को जलाने की धमकी देने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ये शख्स पहले हिंदू संगठन करणी सेना का सदस्य था।

pathaan movie

Pathaan row: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्यों में पठान को रिलीज करने को लेकर हिंदू संगठनों ने सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी है। इस कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद के साइबर क्राइम पुलिस ने हाल ही में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पठान फिल्म को रिलीज करने को लेकर थिएटर मालिकों को धमकी दी थी।

अहमदाबाद के साइबर क्राइम पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान 33 वर्षीय सन्नी शाह उर्फ ताऊजी के रूप में हुई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक सन्नी शाह दक्षिणपंथी हिंदू संगठन करणी सेना के सदस्य थे।

सन्नी शाह उर्फ ताऊजी का एक वीडियो गुजरात के कई न्यूज चैनलों पर दिखाया गया था, जिसके बाद साइबर पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया। साइबर पुलिस ने सन्नी शाह का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। सन्नी शाह के मोबाइल से थिएटर मालिकों को धमकी देने वाली एक क्लिप मिली है।

जानिए फिल्म पठान के बारे में?

पठान फिल्म शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। शाहरुख खान की ये फिल्म चार साल बाद रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाहरुख ने पठान को लेकर क्या कहा?

शाहरुख ने फल्म को लेकर कहा, "मैं पठान को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैं हमेशा से करना चाहता था। जब मैं सिनेमा में आया तो मैं एक्शन फिल्में करना चाहता था लेकिन मैं उस वक्त क्यूट और प्यारा लगता था, इसलिए किसी ने मुझे एक्शन फिल्म ऑफर नहीं की। अब मैंने दाढ़ी बढ़ा ली है, बाल बढ़ा लिए हैं और बॉडी बना ली है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+