'पूर्व विधायक एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में शराब का गिलास लेकर नाच रहा था'
Ex JDU MLA was dancing after drink with pistol in one hand DJs tell delhi police 'पूर्व विधायक एक हाथ में पिस्टल, दूसरे में शराब का गिलास लेकर नाच रहा था'
नई दिल्ली। दिल्ली में नए साल के जश्न की पार्टी में गोली चलाने के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह के बारे में डीजे ने कई खुलासे किए हैं। पार्टी के दौरान राजू सिंह की गोली एक महिला को लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई। राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व विधायक की पार्टी में गीत-संगीत बजा रहे डीजे ने पुलिस को बताया है कि राजू सिंह एक हाथ में शराब का गिलास और एक हाथ में पिस्टल लेकर नाच रहे थे। उन्होंने बताया है कि कई घंटे तक पीने के बाद राजू सिंह नशे में धुत थे लेकिन लगातार शराब पीते हुए फायरिंग करते रहे और इसी दौरान एक गोली अर्चना को जा लगी।

नए साल के जश्न के दौरान दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में बिहार से जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह के फार्म हाउस पर पार्टी रखी गई थी। यहां कथित तौर पर राजू सिंह ने नाचते-नाचते गोली चला दी जो वहां मौजूद एक महिला के सिर में जाकर लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद फरार राजू सिंह को दो दिन बाद उसके ड्राइवर हरी सिंह के साथ यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया है कि नए साल की जश्न में में हो रही इस पार्टी में करीब 70 लोग थे। डांस फ्लोर पर राजू सिंह और उसका ड्राइवर हथियार लेकर नाच रहे थे। लोग जब डांस कर रहे थे तो राजू सिंह ने गोली चला दी। ये वहां मौजूद महिला अर्चना को लग गई। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां एक दिन बाद उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications