मुश्किल वक्त में देश को मिला सेना के रिटायर डॉक्टरों का साथ, इस वेबसाइट पर लोगों को देंगे चिकित्सा परामर्श

नई दिल्ली, मई 7: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर इतनी भयानक होगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। मौजूदा वक्त में रोजाना 3.5 लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं, जिस वजह से अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिस वजह से अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुश्किल वक्त में सेना के रिटायर डॉक्टर मदद को आगे आए हैं। उनके इस कदम से मरीजों को काफी ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है।

corona

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डिफेंस सेक्टर से जुड़े रिटायर डॉक्टर मरीजों को ई-संजीवनी ओपीडी के जरिए ऑनलाइन परामर्श उपलब्ध करवाएंगे। ये मदद सैन्य कर्मियों के साथ आम जनता के लिए भी उपलब्ध है। जो मरीज इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, वो https://esanjeevaniopd.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके आगे की प्रक्रिया वेबसाइट पर बताई गई है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि पूर्व डॉक्टरों के इस कदम से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

रक्षामंत्री ने कही ये बात
महामारी के कहर को देखते हुए भारत की तीनों सेनाएं युद्धस्तर पर जनता की मदद करने में जुटी हैं। भारतीय सेना जहां जगह-जगह स्पेशल अस्पताल तैयार कर रही, तो वहीं वायुसेना के विमान मेडिकल उपकरणों और ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके अलावा नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु पार्ट-2 शुरू किया है, जिसके तहत विशेष पोत विदेशों से जरूरी सामान लाने के लिए रवाना हो गए हैं। मामले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि महामारी के खिलाफ सेनाओं की क्षमता और भरोसे को देखते हुए ही उन्होंने तत्काल आपात वित्तीय अधिकार देने का आदेश दिया ताकि थलसेना, नौसेना और वायुसेना के स्थानीय कमान स्तर को कोरोना चिकित्सा से जुड़े उपकरणों और संसाधनों के साथ प्रबंधन के लिए वित्तीय दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+