घूस की पेशकश करने के चलते बढ़ी केजरीवाल की बेटी की मुश्किलें
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल हर्षिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की है। उन्होंने हर्षिता के खिलाफ घूस की पेशकश करने के विरोध यह शिकायत की है।
उमेश सहगल ने हर्षिता के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून 1988 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए एसीबी से कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि एक रैली के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 70-80 से फीसदी भ्रष्टाचार की कमी आयी है और उन्होंने अपनी बेटी की कहानी भी बताई थी।
केजरीवाल की बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
गौरतलब है कि केजरीवाल ने रैली में अपनी बेटी का उदाहरण देते हुए कहा था कि मेरी बेटी ने अधिकारी को घूस देने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के चलते अधिकारी ने घूस लेने से मना कर दिया।
केजरीवाल ने बताया कि उनकी बेटी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ के कार्यालय में गयी और उसने अधिकारी से बिना उसका परिचय बताये लाइसेंसे बनान को कहा। उसने कहा कि मेरे पास एक दस्तावेज नहीं है और मुझे लाइसेंस की बहुत जरूरत है।
उसने अधिकारी को इसके लिए घूस भी देने की कोशिश की। लेकिन अधिकारी घूस के प्रस्ताव के बाद उसे देखने लगा कि कहीं वह फोन से रिकॉर्डिंग तो नहीं कर रही है। लेकिन अधिकारी ने इन सब के बावजूद लाइसेंस बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेरी बेटी ने अपने दस्तावेज दिये जिसमें उसके पिता के नाम की जगह मेरा नाम लिखा था।













Click it and Unblock the Notifications