ड्रग्स के नशे में थे सलमान खान, 'बिग बॉस' के घर से बाहर आकर जुबैर ने लगाया आरोप
'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद जुबैर खान ने शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जुबैर ने सलमान के खिलाफ लोनावला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Recommended Video

मुंबई। 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद जुबैर खान ने शो के होस्ट सलमान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जुबैर ने सलमान के खिलाफ लोनावला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने सलमान पर जान से मारने का आरोप लगाया है। जुबैर ने ये भी दावा किया है कि सलमान ने ये सब ड्रग्स के नशे में किया है। लोनावला पुलिस ने सलमान पर गैर-संज्ञेय अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।

जुबैर ने पहले एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन नें मौखिक शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद उन्हें लोनावला पुलिस के पास जाना पड़ा क्योंकि शो की शूटिंग लोनावला में होती है। लोनावला पुलिस ने सलमान खान और कलर्स चैनल पर आईपीसी की धारा 506 और 34 के तहत गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज कर लिया है।
जुबैर ने सलमान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जुबैर को जान से मारने की धमकी दी और कहा 'मैं तुझे कुत्ता बनाउंगा, तू बाहर आ।' मिडडे की खबर के अनुसार जुबैर ने शिकायत ये भी दावा किया है कि उस वक्त सलमान ड्रग्स के नशे में थे।
ये सारा विवाद शनिवार के एपिसोड में शुरू हुआ था जब सलमान ने जुबैर के व्यवहार से तंग आकर उनकी क्लास लगाई थी। जुबैर ने बिग बॉस के घर में अर्शी खान से काफी बदतमीजी से बात की थी और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया था। सलमान को जुबैर की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने शनिवार को उन्हें जमकर डांटा। सलमान ने कहा कि अगर उन्होंने जुबैर को कुत्ता नहीं बना दिया तो उनका नाम सलमान नहीं। सलमान ने ये भी कहा था कि उनका दाऊद से कोई कनेक्शन नहीं है और वो केवल पब्लिसिटी और लोगों को डराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जुबैर ने खुद को हसीना पार्कर का दामाद बताया था। हसीना पार्कर दाऊद इब्राहम की बहन थीं।
सलमान की इस डांट को जुबैर झेल नहीं पाए और उन्होंने नींद की कई गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जुबैर को फौरन अस्पताल लाया गया। जनता के वोट ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया। बाहर आते ही जुबैर ने सबसे पहले सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जुबैर ने ये भी आरोप लगाया है कि उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया था।
ये भी पढ़ें: ओवरटाइम करने से महिला रिपोर्टर की मौत, महीने में 159 घंटे किया था ज्यादा काम












Click it and Unblock the Notifications