मिसकैरेज के बाद खुद को नहीं संभाल पा रही ये हीरोइन, शरीर दिखा शेयर किया फोटो
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पति से अलग होने के बाद सोफिया हयात ने अपना होने वाला बच्चा भी खो दिया है। सोफिया मां बनने वालीं थीं लेकिन 3 महीने बाद ही उनका मिसकैरिज हो गया।

नई दिल्ली। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पति से अलग होने के बाद सोफिया हयात ने अपना होने वाला बच्चा भी खो दिया है। सोफिया मां बनने वालीं थीं लेकिन 3 महीने बाद ही उनका मिसकैरिज हो गया। अपना ये दुख सोफिया ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने सेहदमंद रहने के लिए एक संदेश भी पोस्टि किया है।

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताई बात
मॉडल से नन बनने वालीं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने अपना बच्चा खोने का गम फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मिसकैरिज के बाद मेरा शरीर ऐसा हो गया है। मैं अपने खूबसूरत शरीर से बहुत प्यार करती हूं। बच्चा होने और फिर खोने के बाद ऐसी शेप में आना... ये याद करना कि ये शेप बच्चा खोने के बाद आई है, लेकिन मैं फिर भी इससे प्यार करती हैं। मेरे शरीर ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।'
पति से अलग होने के बाद कम किया 4 किलो वजन
इससे पहले सोफिया ने लिखा था कि प्रेगनेंसी के 3 महीने में मिसकैरिज हो जाने के कारण उन्हें अपने शरीर पर काफी मेहनत करनी पड़ रही है। 'मैं हमेशा से ही सेहतमंद खाना खाती हूं लेकिन अब और मेहनत कर रही हूं। जो वजन बढ़ा है अब उसे कम करना है। 3 महीने तक बच्चे को अपने अंदर रखना और फिर उसके जाने के बाद एक्स्ट्रा वजन तो रह ही जाता है। मैं पहले ही 4 किलो कम कर चुकी हूं।' सोफिया ने आगे अपने सिंगल होने पर लिखा कि ये उसकी फायदे हैं।
पति पर सोफिया ने लगाया था चोरी का आरोप
सोफिया ने पिछले साल अपने रोमानियन ब्वॉयफ्रेंड व्लाड स्टेनेस्कु से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी। सोफिया ने अपने पति पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया था। सोफिया ने बताया था कि उसके इंटिरियर डिजाइनर होने की बात झूठी निकली और वो काफी कर्ज में भी था। सोफिया ने व्लाड से पिछले साल 24 अप्रैल को शादी की थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई पुलिस 'घर से निकलते ही' करवा रही हैं ये काम, सोशल पर अनोखी पहल वायरल












Click it and Unblock the Notifications