मुंबई पुलिस 'घर से निकलते ही' करवा रही हैं ये काम, सोशल पर अनोखी पहल वायरल
अगर किसी राज्य की पुलिस सही से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना जानती है, तो वो है मुंबई पुलिस। अक्सर मीम और फोटो के जरिये मुंबई पुलिस लोगों को अलग-अलग बातों के लिए जागरूक करती रहती है। और ट्रेंड के साथ कैसे रहना है, ये भी उसे अच्छे से आता है।
मुंबई। अगर किसी राज्य की पुलिस सही से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना जानती है, तो वो है मुंबई पुलिस। अक्सर मीम और फोटो के जरिये मुंबई पुलिस लोगों को अलग-अलग बातों के लिए जागरूक करती रहती है। और ट्रेंड के साथ कैसे रहना है, ये भी उसे अच्छे से आता है। अब एक बार फिर अपने एक ट्वीट से मुंबई पुलिस लोगों का दिल जीत रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 'घर से निकलते ही' नाम का एक मीम बहुत हिट हो रहा है, मुंबई पुलिस ने भी इसपर अपना टेक दिया है।

ट्विटर पर इन दिनों एक मीम बहुत हिट हो रहा है। 'घर से निकलते ही' नाम से इस मीम पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में ट्रेंड को फॉलो करने वाली मुंबई पुलिस भला कैसे पीछे रहती। उसने भी इस बहती गंगा में हाथ धोकर लोगों को जागरुक करना चाहा।
मुंबई पुलिस ने एक मीम ट्वीट किया जिसमें दिख रहा है कि कैसे बिना हेलमेट पहने जब एक शख्स घर से बाहर निकला तो पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया और उसपर जुर्माना लगा दिया। मुंबई पुलिस के इस मीम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने तो ये अकाउंट चलाने वाले शख्स को स्टैंडिंग ओवेशन तक दिया है। देखिये मजेदार कमेंट्स-
ये भी पढ़ें: VIDEO: हॉकी छोड़ फुटबॉल के मैदान में उतरीं जहीर खान की पत्नी, कमर में साड़ी बांधकर मारी किक












Click it and Unblock the Notifications