एक शो में टास्क के दौरान घायल हुए बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर, अस्पताल में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली। बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और गायक दीपक ठाकुर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक शो में टास्क के दौरान दीपक ठाकुर घायल हो गए हैं। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें तुरंत ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। शो के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, दीपक ठाकुर के कंधे में गंभीर चोट आई है। शो में दूसरे कंटेस्टेंस्ट के साथ वीकली टास्क परफॉर्म करने के दौरान वो घायल हो गए हैं। उनके घायल होने की खबर से उनके फैंस जरूर परेशान हो गए हैं।

Ace of Space 2 में टास्क के दौरान हुए घायल

Ace of Space 2 में टास्क के दौरान हुए घायल

दीपक ठाकुर इस समय विकास गुप्ता के शो Ace of Space 2 में नजर आ रहे हैं। इसी शो में एक टास्क को परफॉर्म करते समय दीपक ठाकुर को कंधे पर चोट लग गई। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दीपक ठाकुर को दूसरे कंटेस्टेंस्ट के साथ वीकली टास्क परफॉर्म करने के दौरान ये चोट आई है। टास्क का नाम बॉम्बर्स और बॉम्ब स्क्वॉड था। इसी टास्क को परफॉर्म करते वक्त दीपक को कंधे पर चोट लग गई। जिसके बाद टास्क को तुरंत बंद कर दिया गया। दीपक ठाकुर को घर के अंदर ही पहले डॉक्टरों ने देखा, बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टास्क में घायल होने वाले दीपक दूसरे कंटेस्टेंट

टास्क में घायल होने वाले दीपक दूसरे कंटेस्टेंट

दीपक ठाकुर के घायल होने के बाद टीवी शो की टीम ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। फिलहाल दीपक ठाकुर की स्थिति ठीक है। दीपक ठाकुर अकेले ऐसे कंटेस्टेंट नहीं हैं जिन्हें इस शो के दौरान चोट आई है, इससे पहले Ace of Space 2 में एक टास्क के दौरान एक्ट्रेस कृष्ण बरेटो को अस्थमा अटैक आया था। कृष्ण की हालत अभी ठीक हैं, लेकिन ये कहा जा रहा है कि कृष्ण बरेटो शो छोड़ना चाहती हैं। फिलहाल देखना होगा कि क्या वो शो में बनी रहती हैं या फिर इसे अलविदा कह देंगी।

कौन हैं दीपक ठाकुर

कौन हैं दीपक ठाकुर

बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर पेशे से सिंगर हैं। कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में दीपक ने हिस्सा लिया था। बिग बॉस में उनके अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया। इस शो में अपनी मौजूदगी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। 'बिग बॉस' के बाद दीपक ठाकुर की Ace of Space 2 में दूसरी पारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+