यहां पढ़ें गुजरात से बिहार के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस के बारे में खास बातें
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन अपने गृहक्षेत्र वडनगर पहुंचे। गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने गुजरात को बिहार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने सूरत से जयनगर (बिहार) के बीच अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी की इस पहल से गुजरात और बिहार के बीच सफर करना न केवल आसान बल्कि सस्ता हो जाएगा। आइए आपको इस अंत्योदय एक्सप्रेस के बारे में खास बातेों बताते हैं।

गुजरात को बिहार से जोड़ेगी ट्रेन
पीएम मोदी ने अंत्योदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन गुजरात के सूरत से लेकर बिहार के जयनगर के बीच चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 15564 होगा, जो सूरत के उधना जंक्शन से लेकर जयनगर जंक्शन तक चलेगी।

नहीं होगा आरक्षण
सबसे खास बात कि इस अंत्योदय एक्सप्रेस में कोई आरक्षण नहीं होगा। इससे गरीबों को लाभ होगा। इस ट्रेन का किराया मात्र 389 रुपए रखा गया है। कम किराए होने से गरीबों को यात्रा करने में आसानी होगी। ये ट्रेन उधना जंक्शन से रविवार कोचलेगी और सोमवार को जयनगर पहुंचेगी।

आखिरी समय में भी सफर
इस अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में चूंकि आरक्षण नहीं होगा तो लोगों के पास आखिरी समय तक इसमें सफर करने का मौका मिलेगा। वे इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन की औसत रफ्तार 49 किमी प्रति घंटा होगी। ये ट्रेन करीब 1862 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन को गुजरात से बिहार पहुंचने में करीब 37 घंटा 50 मिनट का वक्त लगेगा। ये ट्रेन 21 हॉल्ट्स और 20 स्टेशनों से होकर गुजरेगी।












Click it and Unblock the Notifications