टॉप टेन क्रिमिनल सांसदों की लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर उमा भारती

नई दिल्ली, 18 मई। लोकसभा में हर तीसरा नवनिर्वाचित सांसद आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है। इस आशय का खुलासा सांसदों द्वारा भरे गए शपथ पत्र के आधार पर हुआ है।

नेशनल इलेक्शन वाच (एनईडब्ल्यू) और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 543 में 541 सदस्यों के शपथ पत्र के विश्लेषण के आधार पर कहा है कि 186 या 34 प्रतिशत नवनिर्वाचित सांसदों ने अपने शपथ पत्र में खुलासा किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं।

2009 में 30 प्रतिशत लोकसभा सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले थे। इसमें अब चार प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। एडीआर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2014 के चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक प्रत्याशी के जीतने की संभावना 13 प्रतिशत रही, जबकि साफ छवि के प्रत्याशियों के मामले में यह पांच प्रतिशत रही।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 186 नए सांसदों में से 112 (21) ने अपने खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि जैसे गंभीर आपराधिक मामले होने की घोषणा की है।

पार्टी वार विश्लेषण में सबसे ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। पार्टी के 281 सदस्यों में से 98 या 35 प्रतिशत ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। भाजपा ने 282 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस के 44 में से 8 (18 प्रतिशत), एआईएडीएमके के 37 में से 6 (16 प्रतिशत), शिवसेना के 18 में से 15 (83 प्रतिशत) और तृणमूल के 34 विजेताओं में से 7 (21 प्रतिशत) ने आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा किया है।

आगे की स्‍लाइड्स में देखिए उन टॉप 10 सांसदों के नाम जिनके खिलाफ गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें पप्‍पू यादव का नाम सबसे ऊपर है।

24 क्रिमिनल केस

24 क्रिमिनल केस

बिहार के मधेपुरा से लालू प्रसाद यादव की पत्‍नी राबड़ी देवी के भाई पप्‍पू यादव जिनका वास्‍तविक नाम राजेश रंजन है, इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। ग्रेजुएट तक की शिक्षा पाए पप्‍पू यादव की ओर से जो शपथ पत्र चुनावों के दौरान दायर किया गया था उसके मुताबिक उन पर एक दो नहीं बल्कि 24 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

आगरा से बीजेपी सांसद 21 केस

आगरा से बीजेपी सांसद 21 केस

आगरा जिसे ताजनगरी के नाम से भी जाना जाता है, यहां से संसद पहुंचने वाले बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ 21 केस दर्ज हैं। डॉक्‍ट्रेट की ड्रिगी रखने वाले रामशंकर कठेरिया एक करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

 हाईस्‍कूल पास चौधरी पर 16 केस

हाईस्‍कूल पास चौधरी पर 16 केस

इंडियन नेशनल कांग्रेस यानी कांग्रेस पार्टी के पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सासंद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। हाईस्‍कूल तक की शिक्षा हासिल करने वाले अधीर रजंन चौधरी के पास आठ करोड़ रुपए की संपत्ति है।

 13 आपराधिक मुकदमे

13 आपराधिक मुकदमे

महाराष्‍ट्र के ठाणे से शिवसेना सांसद विछारे राजन बाबू राव पर 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधीर रंजन चौधरी की ही तरह विछारे ने भी सिर्फ हाईस्‍कूल तक की शिक्षा हासिल की है और वह 10 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

लोकप्रिय नेता और 13 केस

लोकप्रिय नेता और 13 केस

बीजेपी की लोकप्रिय नेता और पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं की लिस्‍ट में आने वाली उमा भारती भी इस लिस्‍ट का हिस्‍सा हैं। मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री रह चुकी और पांचवी तक की शिाक्षा हासिल करने वाली उमा भारती के खिलाफ भी 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

12 आपराधिक केस

12 आपराधिक केस

महाराष्‍ट्र के हातकणंगले संसदीय क्षेत्र से स्‍वाभिमान पक्षे पार्टी के सांसद राजू शेट्टी के खिलाफ एक दर्जन यानी 12 आपराधिक मुकदमे दायर हैं। राजू ही महाराष्‍ट्र के वह सांसद हैं जिन्‍होंने यहां पर गन्‍ने और दूध की कम कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की थी।

बीजेपी के सांसद और 11 केस

बीजेपी के सांसद और 11 केस

नागपुर जिले के अंतर्गत आने वाले चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र से चुने गए बीजेपी के सांसद हंसराज गंगाराम भी इस रेस का हिस्‍सा हैं। 10वीं तक की शिक्षा हासिल करने वाले और एक करोड़ की संपत्ति के मालिक गंगाराम के खिलाफ 11 केस दर्ज हैं।

पालाक्‍कड़ से सीपीआई के सांसद

पालाक्‍कड़ से सीपीआई के सांसद

केरल के पालाक्‍कड़ से मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के सांसद एमबी राजेश के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी बीजेपी के सांसद

यह भी बीजेपी के सांसद

इलाहाबाद जिले के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से आने वाले बीजेपी के सांसद केशव प्रसाद के खिलाफ 11 आपराधिक केस दायर हैं। केशव प्रसाव ने कांग्रेस के मोहम्‍मद कैफ को चुनावों में शिकस्‍त दी है और संसद पहुंचे हैं।

शिरुर से शिवसेना सांसद

शिरुर से शिवसेना सांसद

महाराष्‍ट्र के शिरूर से शिवसेना के सांसद अधालराव शिवाजी दत्‍तात्रेय पर 10 आपराधिक केस दर्ज हैं। दत्‍तात्रेय ने सिर्फ 10 तक शिक्षा हासिल की है और उनके पास 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+