स्वतंत्रता दिवस पर ईशा गुप्ता ने कर दिया ऐसा ट्वीट कि लोग बोले- होली की बधाई आपको

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली ईशा गुप्ता अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर वे इतनी बड़ी भूल कर बैठीं कि लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। दरअसल ईशा ने 15 अगस्त की सुबह उठकर ट्वीट किया- 'आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाए, जय हिंद!'

esha gupta tweet on independence day made her got trolled

ईशा का ये ट्वीट था कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- 'अभी लगता है आपकी रात की उतरी नहीं है।' वहीं किसी और ने लिखा- इससे अच्छा तो आप विश ही न करतीं। वहीं कई लोग उन्हें तंज करते हुए होली और नए साल की बधाइयां देने लगे।

ईशा को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और उनके अकाउंट से दूसरा ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन इसके पहले ही ईशा के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए थे। हालांकि उनके अकॉउंट से कई ऐसे मेसेज देखने को मिले जिससे लगता है कि उनका अकॉउंट ब्लॉक हुआ था। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर से ऐसी गलती हुई हो। पहले भी 15 अगस्त और 26 जनवरी में कलाकारों को कंफ्यूज होते देखा गया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: सोशल मीडिया से चल रहा था सेक्स रैकेट, फोटो भेजकर बुलाते थे ग्राहक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+