जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला में पिछले आठ घंटे से एनकाउंटर जारी है। उत्‍तरी कश्‍मीर के तहत आने वाले बारामूला के सोपोर में टुज्‍जर गांव में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। हालांकि एनकाउंटर अभी तक जारी है। मंगलवार सुबह टुज्‍जर में एनकाउंटर शुरू हुआ था और यह अभी तक जारी है। इससे पहले उत्‍तरी कश्‍मीर के ही कुपवाड़ा के तंगधार में हुए एनकाउंटर में चार आतंकी ढेर कर दिए गए थे। तंगधार में एनकाउंटर शनिवार को शुरू हुआ था और सोमवार को खत्‍म हो सका। हालांकि इस एनकाउंटर में एक जवान भी शहीद हो गया था।

sopore-baramulla-encounter.jpg

गांव में छिपे थे आतंकी

सोपोर में जारी एनकाउंटर में सेना की 22 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स टीम अलावा, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस शामिल है। साथ ही राज्‍य पु‍लिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान भी एनकाउंटर का हिस्‍सा हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना को मंगलवार देर रात टुज्जर गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी करके यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍ च किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान मंगलवार तड़के इलाके में छिपे आतंकियों ने फायरिंग की आड़ में भागने की कोशिश की। गोलीबारी के बाद मौके पर मौजूद जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। इससे पहले नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को आतंकियों से मोर्चा लेते हुए सेना के जवान लांस नायक संदीप सिंह शहीद हो गए हैं। लांस नायक संदीप सिंह के घर में उनकी पत्‍नी और पांच वर्ष का बेटा है। संदीप चार पैरा टीम का हिस्‍सा थे और साल 2016 में हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक में भी उनका अहम रोल था। लांस नायक संदीप ने इस एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया। ये भी पढ़ें-सर्जिकल स्‍ट्राइक में शामिल पैरा कमांडो संदीप सिंह तंगधार में शहीद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+