रेसिंग के दौरान बाइक से लगाई ऐसी छलांग, बच गई जिंदगी, इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा यह VIDEO
नई दिल्लीः बाइक रेसिंग में राइडर का ध्यान बाइक की स्पीड पर होता है और वो जल्दी से अपनी रेस पूरी करने में लगा होता है। लेकिन, कई बार जल्दबाजी में कई दुर्घटनाओं भी हो जाती हैं। बाइक राइडर कई बार ट्रैक पर गिर जाते हैं, जिसकी वजह से दूसरे राइडर्स के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक बाइक रेसिंग में जब एक बाइक ट्रैक पर गिर गई।

बाइक ने लगाई छलांग
बाइक ट्रैक पर गिरी तो राइडर दूसरी और जा गिरा, पीछे से आ रही है बाइक ट्रैक पर गिरी बाइक के ऊपर से छलांग लगाती हुई निकल गई। इससे राइडर ने ना बल्कि खुद को बचाया, बल्कि दूसरों को दुर्घटना से बचाया।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो
अगर ये बाइक भी दूसरी बाइक से टक्कर लगने के बाद गिर जाती तो पीछे आ रही दूसरी बाइक्स भी ट्रैक पर गिरती जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस बाइक का छलांग लगाने का अंदाज गजब का रहा है। मोटी जीवी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया ये वीडियो महज 30 सेकेंड का है। वीडियो में आपको कई बाइक्स देखने को मिलेंगी। रेसिंग के दौरान अचानक एक राइडस अपनी बाइक के साथ ट्रैक पर गिर जाता है।

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को अलग-अलग एंगल से बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications