पर्यावरणविद और टेरी के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी का निधन
नई दिल्ली। पर्यावरणविद और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट(TERI) के संस्थापक डॉ. आरके पचौरी का गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चौरी को मंगलवार को जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया था। उन्हें हृदय की पुरानी परेशानी को लेकर राजधानी दिल्ली के एस्कार्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि 79 वर्षीय पचौरी की अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
Recommended Video

पचौरी के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि पचौरी को गत वर्ष जुलाई में मेक्सिको में दिल का दौरा पड़ा था। सूत्र ने बताया कि पचौरी की हालत नाजुक थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। पचौरी इंटरगर्वमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) के 2002 से 2015 तक चेयरमैन बी रहे हैं। उन्हें के कार्यकाल में आईपीसीसी को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पचौरी पर उनकी एक पूर्व महिला सहयोगी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्होंने 'द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट' (टेरी) के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। पचौरी का जन्म 20 अगस्त 1940 को नैनीताल में हुआ था और बिहार के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ मकैनिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग से पढ़ाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications