EVM पर केजरीवाल को नहीं मिला अन्ना का साथ, कहा-बैलेट पेपर से देश पीछे जाएगा

अन्ना हजारे ने कहा कि जब विज्ञान और तकनीक आगे बढ़ रहे हैं, दुनिया आगे बढ़ रही है तो ऐसे समय में हम बैलेट पेपर के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं, जो देश को को पीछे ले जाने जैसा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम को लेकर जो सवाल उठे आज उस विवाद में गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे भी कूद पड़े है। अन्ना हजारे ने ईवीएम को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दुनिया आगे बढ़ रही है और हम बैलेट पेपर के इस्तेमाल की बात कर रहे है।

 Entire world is using EVMs: Anna Hazare slams Kejriwal over tampering claims

अन्ना हजारे ने कहा कि जब विज्ञान और तकनीक आगे बढ़ रहे हैं, दुनिया आगे बढ़ रही है तो ऐसे समय में हम बैलेट पेपर के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं, जो देश को को पीछे ले जाने जैसा है। अन्ना हजारे ने कहा कि चुनाव आयोग को इससे आगे बढ़कर टोटलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि उसमें गलती की गुंजाइश और भी कम हो जाएगी।

आपको बता दें कि पांचों राज्यों में चुनावी नतीजे आने को बाद उत्तर प्रदेश में तीसरे नबंर पर रही बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने ईवीएम से छेड़खानी की बात कही थी। उन्होंने उसके जांच की बात कही थी। वहीं अखिलेश यादव ने भी कहा था कि ईवीएम की जांच होनी चाहिए। इसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ईवीएम में छेड़खानी की बात कही और दिल्ली के नगर निगम चुनाव में ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर के इस्तेमाल की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+