एक्ट्रेस आशका गोराडिया का HOT बिकिनी अवतार, फोटो के साथ महिलाओं के लिए स्पेशल मैसेज किया शेयर
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज की वजह से फैंस के बीच सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आशका भले ही इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपने फैंस के लिए स्पेशल फोटो और वीडियो शेयर करती हैं, जिसकी काफी चर्चा रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है, जो काफी सुर्खियों में हैं।

आशका का हॉट बिकिनी अवतार
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने एक बिकिनी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी हॉट और सेक्सी लुक दे रही हैं। आशका ने एक जैसी दो फोटो शेयर की है, जिसमें एक कलर और दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट है। इन तस्वीरों में 35 वर्षीय एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है, साथ ही आंखों पर गॉगल्स लगाए बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
महिलाओं के लिए स्पेशल मैसेज
इतना ही नहीं टीवी एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ महिलाओं के लिए एक स्पेशल मैसेज भी पोस्ट किया, जो काफी चर्चा में बना हुआ है।इतना ही नहीं टीवी एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ महिलाओं के लिए एक स्पेशल मैसेज भी पोस्ट किया, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। अपनी फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि उन सभी महिलाओं के लिए, जो 'लोग क्या कहेंगे' के बारे में सोचकर चिंता में रहती हैं, यह सोचने में अपना समय बर्बाद ना करें कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं। जो आप खुद बनाते हैं, वह अब तक का सबसे अच्छा वर्जन होता है।

'लोग क्या कहेंगे' से मुक्त होना बड़ी आजादी
वहीं महिलाओं के लिए उन्होंने आगे लिखा कि उस जगह से काम करें, जहां आप क्या सोचते और महसूस करते हैं कि क्या सबसे ज्यादा जरूरी है। अपने मन के अंदर 'लोग क्या कहेंगे' से मुक्त होने की स्वतंत्रता से बड़ी कोई भावना नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विनम्र और दयालु बनो और लोगों के लिए जगह बनाए रखे। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के एंड में लिखा कि पुरुष या महिला कृपया अपनी टिप्पणियों में दिल छोड़ दें तो मैं समझूंगी। जिसके बाद कई फैंस ने दिल के साथ अपना आंसर दिया।

आशका ने 2017 में ब्रेंट से की शादी
आपको बता दें कि आशका ने 2017 में ब्रेंट के साथ शादी की थी। 35 साल की टीवी एक्ट्रेस योगा को लेकर काफी वीडियो अपलोड करती हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में टीवी सीरियल डायन में नजर आई थीं। हालांकि अभी वो काफी वक्त से टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कुसुम सीरियल के कुमुद के किरदार से की थी।












Click it and Unblock the Notifications