आज सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज करेगा ED

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और सुशांत के दोस्त एवं मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की थी। आज सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मीतू अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की पहली ऐसी सदस्य हैं, जिनका बयान ईडी दर्ज करेगा। आपको बता दें सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत का पैसा हड़पने, उनके साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

sushant singh rajput, sushant singh rajput sister, meetu singh, sushant singh rajput sister meetu singh, ed, enforcement directorate, rhea chakraborty, sushant singh rajput case, sushant singh rajput case investigation, sushant singh rajput news, sushant singh rajput news updates, sushant singh rajput news in hindi, सुशांत सिंह राजपूत, सुशांत सिंह राजपूत केस, सुशांत सिंह राजपूत बहन, मीतू सिंह, सुशांत सिंह राजपूत बहन मीतू सिंह, प्रवर्तन निदेशालय, ईडी, सुशांत सिंह राजपूत केस की ईडी जांच, सुशांत सिंह राजपूत न्यूज, सुशांत सिंह राजपूत अपडेट्स

केके सिंह का आरोप है कि रिया ने उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके अलावा आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने इस केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। इससे ये भी साफ हो जाएगा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई करेगी या फिर मुंबई पुलिस। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार, महाराष्ट्र सरकार, केंद्र सरकार और सुशांत के पिता के द्वारा दाखिल किए गए जवाबों पर भी फैसला सुनाएगा।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच करीब दो महीने से मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। मुंबई पुलिस की ओर से कोई सहयोग ना मिलता देख सुशांत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और बाद में केंद्र सरकार ने भी इस अनुरोध को मान लिया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध किया है। जिसपर आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+