रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सीसी थंपी को ED ने किया गिरफ्तार, अवैध संपत्ति रखने सहित कई आरोप
नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा के करीबी माने जाने वाले यूएई स्थित एनआरआई कारोबारी सीसी थंपी को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है। थंपी पर भारत के कई रक्षा सौदे करवाने का आरोप है। वह दुबई सहित भारत में कई स्थानों पर अवैध संपत्ति भी बना चुका है। ईडी से मिली जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की लंदन स्थित संपत्ति में भी संजय भंडारी और सीसी थंपी का नाम आया था। इससे पहले ईडी ने थंपी से कई बार पूछताछ भी की है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाड्रा पर साल 2009-2010 में रक्षा सौदों में मिले कमीशन से शेल कंपनियों के जरिए लंदन में संपत्ती खरीदने का आरोप है। वहीं अगर थंपी की बात करें तो वह मूल रूप से केरल का रहने वाला है और 1981 में हॉलिडे ग्रुप की नींव रखी थी। हॉलिडे ग्रुप के मालिक थंपी के यूएई और भारत में कई ऑफिस हैं।
FEMA नियमों के उल्लंघन के लिए ईडी थंपी की तीन कंपनियों की जांच कर रही है। थंपी का नाम कई अवैध संपत्ति सौदों में सामने आया है। इससे पहले मार्च 2019 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी थंपी और भंडारी पर यूपीए सरकार में हुए रक्षा और पेट्रोलियम सौदों में दखल देने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications