जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में चल रहा एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर

नई दिल्ली, 20 अगस्त। जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा के पोंपोर में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। एनकाउंटर अभी भी जारी है। इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले 13 अगस्त को भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले कुलगाम में लश्कर ए तैयबा के ए आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और Terrorist के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    encounter

    जानकारी के अनुसार सेना ने एनकाउंटर में एक और आतंकी को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही अभी तक दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि अवंतिपोरा एनकाउंटर में दो में से जो एक आतंकी मारा गया है, उसने 23 जुलाई 2021 को पस्तून स्थित सरकारी स्कूल में चपरासी की हत्या की थी। उसकी पहचान मुसैब मुश्ताक के रूप में हुई है। वहीं जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि अवंतिपोरा में चल रहे ऑपरेशन में दोनों ही आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। हिजबुल मुजाहिदीन का हिट स्क्वॉड है जोकि साउथ कश्मीर में आम लोगों की हत्या में शामिल है। आतंकियो के पास से एक एके राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+