बारामूला एनकाउंटर : पत्‍थरबाजी की आड़ में एक आतंकी फरार, मुठभेड़ जारी

नॉर्थ कश्‍मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर बारामूला के पाटन में चल रहा है और यहां पर दो आतंकी फंसे हुए हैं जिसमें से एक आतंकी स्‍थानीय नागरिक है।

बारामूला। नॉर्थ कश्‍मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह पांच बजे से मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर बारामूला के पाटन में चल रहा है और यहां पर दो आतंकी फंसे हुए थे। एक आतंकी स्‍थानीय नागरिक है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर एनकाउंंटर चल रहा है, वहां पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। सुरक्षाबलों पर पत्‍थर फेंके जा रहे हैं। इसी पत्‍थरबाजी की आड़ में एक आतंकी भाग निकलने में कामयाब हो गया है। दो आतंकियों में से एक आतंकी स्‍थानीय नागरिक है।

baramulla-encounter.jpg

सुबह पांच बजे से जारी है एनकाउंटर
बारामूला में सभी मोबाइल और इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया गया है और अभी तक किसी के भी मारे जाने की कोई खबर जनही है। सुरक्षाबलों ने पाटन के तांत्री मोहल्‍ला में शुक्रवार को तड़के कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया था। पुलिस अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई और ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्‍दील हो गया। वहीं दूसरी ओर एनकाउंटर वाली जगह पर काफी तादाद मेंं लोग इकट्ठा हो गए और सुरक्षाबलों पर पत्‍थरबाजी कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की ओर से इसका जवाब दिया गया है। एनकाउंटर साइट पर हुई हिंसा में एक युवा के घायल होने की खबरें हैं। सुरक्षाबलों की ओर से हर रास्‍ते को बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+