दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

पुलवामा। दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दक्षिण कश्‍मीर में चल रहे इस एनकाउंटर के बारे में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। 22 दिसंबर का भी पुलवामा के त्राल में एनकाउंटर हुआ था और इसमें छह आतंकियों को मारा गया था। ये सभी आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े थे। इससे पहले 13 दिसंबर को दो और नौ दिसंबर को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था।

pulwama-encounter.jpg

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को इंटेलीजेंस के आधार पर दक्षिण कश्‍मीर के अवंतिपोरा के बंडेरपोरा इलाके में कासो लॉन्‍च किया था। सुरक्षाबलों को यहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने रिंजीपोरा गांव में राष्‍ट्रीय राइफल्‍स की पेट्रोल पार्टी पर फायरिंग की थी। सेना की ओर से इसका जवाब दिया गया और जवाबी कार्रवाई में ही एक आतंकी मारा गया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हुई है। आंकड़ों की मानें तो इस सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ और ज्‍यादा आक्रामक रुख अपनाया है। इस रुख का ही नतीजा है कि इस वर्ष घाटी में सबसे ज्‍यादा आतंकी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+