अरनिया सेक्टर में फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन, पुलवामा एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर, 14 जुलाई। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाकर्मियों को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो ओर से घेर लिया है और मौके पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाकर्मियों ने तीनआतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया है। उधर अरनिया सेक्टर में एक बार फिर से ड्रोन देखा गया है। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि 13-14 जुलाई की मध्य रात में एक रेड लाइट ब्लिंग करता हुआ ड्रोन अरनिया सेक्टर में देखा गया। इसे देखते ही अलर्ट सुरक्षाकर्मियों ने इसपर फायरिंग की, जिसकी वजह से यह वापस लौट गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Recommended Video
एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबू हुरैरा को ढेर कर दिया है, उसके साथ दो अन्य आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विनय कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के एलईटी कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा व दो आतंकियों को मार गिराया गया है, इसके लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों को बधाई। बता दें कि यह एनकाउंटर मंगलवार देर रात शुरू हुआ था। सुरक्षाकर्मियों को इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी, जब सुरक्षाकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी और सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। आतंकियों के पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications