शोपियां में मुठभेड़ खत्म, 4 आतंकियों का अंत

यह भी पढ़ें - ये भी कम नहीं
शुक्रवार देर शाम शुरू हुई इस मुठभेड़ को कुछ देर के लिए सेना ने रोक दिया था। लेकिन शनिवार तड़के सेना ने उस मकान को ही उड़ा दिया जिसमें यह आतंकी छिपे थे। पूरे घटनाक्रम में भारतीय जवानों ने दुश्मनों से जमकर लोहा लिया, व बहादुरीपूर्ण प्रदर्शन कर रक्षा की जिम्मेदारी निभाई।
जानकारी के मुताबिक इस मकान में दो स्थानीय और एक विदेशी सहित तीन आतंकवादी श्रीनगर से 55 किलोमीटर दूर कारेवा मालिनो गांव के एक घर में छिपे थे। शुरू में सेना ने इन आतंकियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्हाेंने गोली चलाना शुरु कर दिया। जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही आतंकियों ने मतदान के बाद जिले में चुनाव दल पर हमला किया था जिसमें एक निर्वाचन अधिकारी की मौत हो गई थी और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए थे। घाटी में हालात असामान्य बने हुए हैं। बीते दिन ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने रक्षा समझौता तोड़कर भारतीय सेना को चुनौती दी थी।












Click it and Unblock the Notifications