J&K:सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घर मे छुपे दो आतंकी

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सोपोर के वडूरा पायीन में भी करीब 10 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद मंगलवार शाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। ना को मिली जानकारी के मुताबिक वहां एक घर में 2 आतंकवादी छुपे हुए हैं। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग चल रही है।

Encounter Breaks Out Between Security Forces and Terrorists In jammu kashmirs Sopore

इलाके में सुबह करीब आठ बजे सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था। देर शाम जब सुरक्षाबल इस इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी घऱ में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने जवाब दिया। इस फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। वहीं आसपास के मकानों से भी लोगों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि, घर इस वक्त दो आतंकी घुसे हुए हैं।

उधर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अंसार गज्वातुल हिंद (एजीएच) के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकियो की शिनाख्त मांचोवा कुलगाम के सयार अहमद भट और अवनीरा शोपियां के शाकिर अहमद वागे के तौर पर हुई है। शाकिर जैनापोरा शोपियां में इरफान हमीद शेख नामक एक स्थानीय की हत्या में शामिल था। इसके अलावा भी कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के पीछे इन आतंकियों का हाथ रह चुका था।

सेना और सुरक्षाबल पुलवामा हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकवादी घटनाओं पर काबू पाने के लिए लगातार सख्ती बरत रहे हैं। इस साल 6 जून तक सुरक्षाबलों ने 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। सोमवार को अनंतनाग में ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के नौगाम शाहबाद में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+